Skip to content
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
lokmatdaily.in lokmatdaily.in lokmatdaily.in
lokmatdaily.in lokmatdaily.in lokmatdaily.in
  • Home
  • Home
Subscribe
Close
Search
National
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी…', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
By
August 4, 2026 2 Min Read
0
<p style=”text-align: justify;”>उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के मदरसों को लेकर दिए गए बयान पर जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि मदरसों को आतंकवाद का अड्डा बताना सांप्रदायिकता और नफरत की राजनीति की पराकाष्ठा है. मदरसों को आतंकवाद का अड्डा बताना सांप्रदायिकता की इंतिहा, जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी मांगी, वे आज मदरसों पर आतंकवाद का आरोप लगा रहे हैं.
<p style=”text-align: justify;”>मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि किसी संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति का ऐसा बयान न केवल उस पद की गरिमा के खिलाफ है, बल्कि देश की शैक्षिक और धार्मिक परंपरा, आजादी के इतिहास और संविधान का भी अपमान है.
<p style=”text-align: justify;”>मौलाना मदनी ने कहा कि भारत का संविधान सभी नागरिकों को समानता का अधिकार देता है और सभी धर्मों के सम्मान की बात करता है. ऐसे में मदरसों को आतंकवाद से जोड़ना करोड़ों छात्रों, शिक्षकों और उनसे शिक्षा प्राप्त कर चुके लोगों का अपमान है. उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान समाज में नफरत फैलाने और आपसी भाईचारे को कमजोर करने का काम करते हैं.
<p style=”text-align: justify;”>मदरसों ने आजादी की लड़ाई में निभाई अहम भूमिका- मौलाना मदनी
<p style=”text-align: justify;”>मौलाना मदनी ने कहा कि जिन मदरसों को आज आतंकवाद का अड्डा बताया जा रहा है, उन्हीं मदरसों से निकले उलेमा ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ सबसे पहले आवाज बुलंद की थी. उन्होंने कहा कि उलेमा ने फांसी के फंदे चूमे, जेल की यातनाएं झेलीं और देश निकाला सहा, लेकिन अंग्रेजों के सामने कभी सिर नहीं झुकाया.
<p style=”text-align: justify;”><span style=”color: #e03e2d;”><a style=”color: #e03e2d;” title=”‘मेरे पिता सदन तो नहीं गए…’ बृजभूषण सिंह का जिक्र कर भावुक हुए बेटे प्रतीक” href=”https://www.abplive.com/states/up-uk/bjp-mla-prateek-bhushan-singh-reaction-on-brijbhushan-sharan-singh-rouse-avenue-case-3170406″ target=”_self”>’मेरे पिता सदन तो नहीं गए…’ बृजभूषण सिंह का जिक्र कर भावुक हुए बेटे प्रतीक
<p style=”text-align: justify;”>उन्होंने कहा कि जब दारुल उलूम देवबंद और उससे जुड़े उलेमा व छात्र आजादी की लड़ाई लड़ रहे थे, तब कुछ अंग्रेज समर्थक नेता ब्रिटिश सरकार से दया याचिकाएं देकर रिहाई की गुहार लगा रहे थे. उन्होंने दावा किया कि ये दया याचिकाएं आज भी इतिहास का हिस्सा हैं.
<p style=”text-align: justify;”>उलेमा ने कभी समझौता नहीं किया- मौलाना मदनी
<p style=”text-align: justify;”>मौलाना मदनी ने कहा कि शेखुल हिंद हजरत मौलाना महमूद हसन, मौलाना हुसैन अहमद मदनी, मौलाना उबैदुल्लाह सिंधी और उनके साथियों ने अंग्रेजों के सामने कभी हार नहीं मानी. उन्होंने जेल, निर्वासन और तमाम कठिनाइयां झेलीं, लेकिन देश की आजादी और स्वाभिमान से समझौता नहीं किया. उन्होंने कहा कि आजादी के आंदोलन में उलेमा और मदरसों के योगदान को इतिहास हमेशा सम्मान के साथ याद करेगा.
<p style=”text-align: justify;”><span style=”color: #e03e2d;”><a style=”color: #e03e2d;” title=”सीएम योगी का फोटो लेकर विरोध करना पड़ा भारी, विधानसभा से सस्पेंड किए गए MLA सचिन यादव” href=”https://www.abplive.com/states/up-uk/up-vidhan-sabha-news-protesting-with-a-photograph-of-cm-yogi-mla-sachin-yadav-suspended-3170342″ target=”_self”>सीएम योगी का फोटो लेकर विरोध करना पड़ा भारी, विधानसभा से सस्पेंड किए गए MLA सचिन यादव
Source
Author
Follow Me
Other Articles
Previous
सपा में इन लोगों को डिंपल यादव ने दिलाई सदस्यता, आजम गुट हुआ नाराज
Next
'मेरे खिलाफ बहुत बड़ा षड्यंत्र था', वृंदावन में बोले बृजभूषण शरण सिंह
No Comment! Be the first one.
Leave a Reply Cancel reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Recent Posts
  • आज का एक्सप्लेनर:प्राइवेट पार्ट्स चुराने के आरोप में 80 से ज्यादा हत्याएं, कोई साजिश या कोरी अफवाह, इन देशों में आखिर चल क्या रहा है
  • मथुरा में JE को कार ने मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटने का आरोप, गाड़ी पर था BJP का झंडा
  • लखनऊ-कानपुर के बीच 40 मिनट में करेंगे अप-डाउन, योगी सरकार ने बना लिया रैपिड रेल का प्लान, मत चूकिए मौका
  • Astro Tips : सिंह राशि को मिलेगी नौकरी, वृश्चिक के भी अच्छे दिन…सूर्य के राशि बदलने से चमकेगी इनकी किस्मत, आपका क्या होगा?
  • आजमगढ़ ग्राउंड रिपोर्ट: तमसा-सरयू उफान पर, कटीं सड़कें, नाव पर जिंदगी और स्कूल जाने को मजबूर नौनिहाल
Recent Comments
No comments to show.
Archives
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
Categories
  • National
Copyright 2026 — lokmatdaily.in. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme