जवानों के कदमों को मिलेगा नया सहारा, एंटी-स्लिप सोल और दमदार ग्रिप…कानपुर में सेना के लिए तैयार हुए तीन खास बूट
Kanpur News: कानपुर की ऑर्डिनेंस इक्विपमेंट फैक्ट्री ने सेना के जवानों के लिए पहली बार तीन नए डिजाइन के बूट तैयार किए हैं. ऑलिव ग्रीन, स्वैड लेदर और ब्लैक लेदर के इन बूटों की 5-5 हजार जोड़ियां परीक्षण के लिए सेना को भेजी जा चुकी हैं. खास बात यह है कि इन जूतों में एंटी-स्लिप सोल, बेहतर ग्रिप, शॉक एब्जॉर्पशन और एंकल सपोर्ट जैसी सुविधाएं दी गई हैं. ऑलिव ग्रीन बूट का रंग सेना की वर्दी से मेल खाता है. अब सेना की मंजूरी और फाइनल ऑर्डर का इंतजार है.