जब DM ने योगी सरकार की मंत्री बेबी रानी मौर्य का 17 बार नहीं उठाया फोन, देखते ही बोलीं- आप बड़े हैं या हम
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में कद्दावर मंत्री बेबी रानी मौर्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में मंत्री बेबी रानी मौर्य एटा जिले के डीएम को फोन न उठाने पर फटकार लगा रही हैं.