जब सड़क ही पूरी नहीं हुई तो टोल किस बात का? जौनपुर में NH-233 की अधूरी सड़क को लेकर लोगों का सवाल
जौनपुर में NH-233 वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर करीब 16 किलोमीटर सड़क का निर्माण अब तक पूरा नहीं हुआ है. कई जगह सड़क अधूरी और जर्जर है, जबकि संकरे हिस्सों में भारी वाहनों से हादसे का खतरा बना हुआ है. इसके बावजूद टोल वसूली जारी रहने से लोगों में नाराजगी है.