'जब जिद पे आ गई पार्वती…', अपर्णा यादव ने गाया 'हनुमान अंश' फिल्म का गाना, भक्ति में डूबी पब्लिक
Lucknow Latest News: लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में बीजेपी महिला उपाध्यक्ष अपर्णा यादव का भक्ति वाला अंदाज देखने को मिला. उन्होंने नीम करौली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ का गीत गाया. अपर्णा यादव ने जैसे ही ‘जब जिद पे आ गई पार्वती, समझाने पहुंचे सप्तऋषि…’ गीत शुरू किया, वहां मौजूद लोग भक्ति में डूब गए.