जन्माष्टमी से पहले फिरोजाबाद में कांच के कान्हा और राधाकृष्ण की धूम, जानें कैसे बनती हैं मूर्तियां
फिरोजाबाद में जन्माष्टमी को लेकर कांच के कारीगरों ने भगवान श्रीकृष्ण, राधाकृष्ण और गोपाल की आकर्षक मूर्तियां तैयार करना शुरू कर दिया है. कांच के पाइप को पिघलाकर बनाई जा रही इन मूर्तियों पर गोल्डन पॉलिश की जा रही है. इनकी कीमत 180 रुपये से शुरू होकर 15 हजार रुपये तक है, जबकि लाइटिंग बॉक्स वाली कृष्ण मूर्तियों की खास डिमांड है.