Skip to content

Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
• https://www.facebook.com/
• https://twitter.com/
• https://t.me/
• https://www.instagram.com/
• https://youtube.com/
lokmatdaily.in lokmatdaily.in lokmatdaily.in
lokmatdaily.in lokmatdaily.in lokmatdaily.in
• Home
• Home
Subscribe
Close

Search

National

'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं…बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव

By
July 5, 2026 2 Min Read
0

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने सुभासपा प्रमुख और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के हालिया बयान पर भी तंज कसा.

मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दौरे के दौरान हुए रोड शो पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सवाल उठाने पर कहा, "देखिए, अखिलेश यादव के पास कोई काम नहीं है. वह सत्ता में नहीं आ रहे हैं, इसलिए वह सिर्फ विरोध ही कर सकते हैं. उनको यह नहीं पता हैं कि आज बीजेपी 22 राज्यों में सत्ता में है, जबकि वह 2-2 बार सरकार बनाने में फेल हो गए हैं.

शिवपाल यादव बोले- ओम प्रकाश राजभर को इलाज की जरूरत

सपा नेता शिवपाल यादव ने ओम प्रकाश राजभर पर तंज कसते हुए कहा, “ओम प्रकाश राजभर के बोलने का कोई मतलब नहीं है, उन्हें इलाज की जरूरत है. विशेष डॉक्टर उनका इलाज कर सकते हैं.”

लखनऊ में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने दे दिया जीत का मंत्र, सांसद-विधायकों को सीधा संदेश

‘मंदिर में चोरी, छोटे फंसाए जा रहे’

वहीं राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सपा नेता शिवपाल यादव ने कहा, “अयोध्या में चोरी हो गई, भगवान राम के मंदिर में चोरी हुई है. उसमें छोटे-छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं और बड़े-बड़े लोगों को बचाया जा रहा है. जो ट्रस्ट में शामिल हैं और जो ट्रस्ट के लोगों को समर्थन दे रहे हैं, वे दोषी हैं." उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी के लोग लोकतंत्र, संविधान, कानून और लोकतंत्र को नहीं मानते, इसलिए जनता इनके खिलाफ है. उन्होंने कहा कि बीजेपी के राज में कानून नाम की कोई चीज नहीं है. शिवपाल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के लोग पूरी तरह से तैयार हैं. वक्त आने पर पार्टी मुकाबला करेगी, अभी तक कांग्रेस से गठबंधन है.

महंगाई और भ्रष्टाचार पर निशाना

उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर है. संतों से उम्मीद होती है कि वे जनता के हित में काम करें. जो जुल्म कर रहे हैं उन्हें बचाया जा रहा है, इसलिए जनता इनके खिलाफ है. शिवपाल यादव ने कहा कि बीजेपी के लोग झूठ बोलते हैं, उन पर भरोसा नहीं किया जा सकता. शिवपाल यादव का यह बयान अयोध्या राम मंदिर चंदा घोटाले को लेकर सपा की आक्रामक रणनीति को दर्शाता है. विपक्षी दलों के बीच इस मुद्दे पर तीखी बहस छिड़ गई है.

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संतों का बड़ा बयान, कहा- ‘SIT रिपोर्ट से पहले चंपत राय को…'

Source

Author

Follow Me
Other Articles
Previous

Exclusive: 'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया…', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप

Next

यशवीर महाराज का दारुल उलूम रहीमिया मदरसे पर धर्मांतरण के आरोप, पुलिस ने जांच के लिए बनाई टीम

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

• बागपत: AK-47 जैसी राइफल के साथ युवकों की वायरल तस्वीरों से हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस
• अयोध्या से होगी चंपत राय की विदाई? राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में इन 3 नामों पर होगा विचार
• चंपत राय रहेंगे या जाएंगे? चढ़ावा चोरी विवाद के बीच श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट की आज अहम बैठक
• UP Weather Update: यूपी में उमस भरी गर्मी से मिली राहत, नोएडा से लखनऊ तक 58 जिलों में बारिश का अलर्ट
• यूपी सरकार का नया कीर्तिमान, 43 हजार से ज्यादा EV खरीदारों को मिली 210 करोड़ की सब्सिडी

Recent Comments

No comments to show.

Archives

• July 2026
• June 2026

Categories

• National
Copyright 2026 — lokmatdaily.in. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme