चुनावी मोड में आयोग, CEC ज्ञानेश कुमार का 2 दिवसीय लखनऊ दौरा, जानें क्या है इलेक्शन कमीशन का मास्टरप्लान
UP election 2027 Latest Update: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. इसी कड़ी में भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार 24 और 25 अगस्त को लखनऊ के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं. इस दौरान लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ELC 2.0 और ECINET के क्षेत्रीय सम्मेलन का भव्य शुभारंभ होगा. मुख्य चुनाव आयुक्त 24 अगस्त को कॉल्विन तालुकदार कॉलेज में करीब 1500 छात्रों से बात करेंगे. वहीं, अगले दिन वे 500 बीएलओ (BLOs) को भी संबोधित करेंगे.