चीनी के दामों में अचानक आई गिरावट… CM योगी ने बताया 7 महीने का स्टॉक, क्या त्योहारों पर और कम होंगे रेट? जानिए व्यापारियों की राय
Ghaziabad Sugar Price Drop: त्योहारी सीजन की शुरुआत से ठीक पहले लगातार बढ़ती महंगाई के बीच आम जनता के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. रक्षाबंधन और जन्माष्टमी से पहले चीनी की आसमान छूती कीमतों पर ब्रेक लगा है और थोक से लेकर खुदरा बाजार तक भाव में गिरावट दर्ज की गई है. एक तरफ जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में 7 महीने के पर्याप्त चीनी स्टॉक की पुष्टि कर जमाखोरी पर लगाम कसी है, वहीं स्थानीय बाजारों में भी प्रति क्विंटल ₹200 तक की कमी देखी गई है.