Skip to content
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
lokmatdaily.in lokmatdaily.in lokmatdaily.in
lokmatdaily.in lokmatdaily.in lokmatdaily.in
  • Home
  • Home
Subscribe
Close
Search
National
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
By
July 26, 2026 3 Min Read
0
<p style=”text-align: justify;”>आगरा में आयोजित 53 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह राजनीतिक और विकास, दोनों दृष्टि से अहम रहा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच से विपक्ष, खासकर समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला. सीएम योगी ने कहा कि पहले प्रदेश में भर्ती और विकास पर परिवारवाद तथा भ्रष्टाचार हावी था. उन्होंने आरोप लगाया कि चाचा-भतीजा की जोड़ी भ्रष्टाचार में लिप्त रहती थी और सरकारी नौकरियों से लेकर विकास योजनाओं तक में जनता के हितों की अनदेखी की जाती थी.
<p style=”text-align: justify;”>मुख्यमंत्री ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले सैफई नौकरी खा जाता था, जबकि आज पारदर्शी व्यवस्था के तहत योग्य युवाओं को बिना भेदभाव नौकरी मिल रही है. उन्होंने कहा कि जनता ने 2022 और 2024 में भाजपा को लगातार समर्थन देकर विकास की राजनीति पर भरोसा जताया है, जिसका परिणाम आज आगरा में दिखाई दे रहा है.
<p style=”text-align: justify;”>ग्रेटर नोएडा में पानी से भरे गड्ढे में डूबा 6 साल का बच्चा, लोगों ने प्राधिकरण पर उठाए सवाल
<h3 style=”text-align: justify;”>53 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास
<p style=”text-align: justify;”>मुख्यमंत्री ने कहा कि तीन महीने पहले लगभग ₹6500 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात देने के बाद अब 53 नई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया है. उन्होंने कहा कि वर्षों से लंबित 468 औद्योगिक इकाइयों से जुड़े मामलों का समाधान किया गया है, जिससे निवेश और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा. आगरा को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए इंटरनेशनल एयरपोर्ट की दिशा में तेजी से काम हो रहा है, जिससे व्यापार और पर्यटन दोनों को नई गति मिलेगी.
<h3 style=”text-align: justify;”>’इंटरनेशनल पोटैटो सेंटर बनेगा आधुनिक कृषि अनुसंधान का बड़ा केंद्र'
<p style=”text-align: justify;”><a title=”योगी आदित्यनाथ” href=”https://www.abplive.com/topic/yogi-adityanath” data-type=”interlinkingkeywords”>योगी आदित्यनाथ ने किसानों के हितों का उल्लेख करते हुए कहा कि आगरा में स्थापित इंटरनेशनल पोटैटो सेंटर आधुनिक कृषि अनुसंधान का बड़ा केंद्र बनेगा. इससे किसानों को बेहतर बीज, नई तकनीक और उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलेगी, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी. 
<h3 style=”text-align: justify;”>वर्ष के अंत पूरा हो जाएगा म्यूजियम का कार्य
<p style=”text-align: justify;”>उन्होंने बताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर बन रहा म्यूजियम इस वर्ष के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य है. साथ ही कैलाश मंदिर, गुरु का ताल सहित प्रमुख धार्मिक स्थलों, 500 बेड के महिला अस्पताल और अन्य जनहित की परियोजनाओं पर तेजी से कार्य किया जा रहा है.
<h3 style=”text-align: justify;”>केवल घोषणा नहीं, बल्कि योजनाओं को धरातल पर उतारना है- सीएम
<p style=”text-align: justify;”>मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार की प्राथमिकता केवल घोषणाएं करना नहीं, बल्कि योजनाओं को समयबद्ध तरीके से धरातल पर उतारना है. उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश आज निवेश, कानून-व्यवस्था, रोजगार और आधारभूत ढांचे के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा है. आगरा में हो रहे विकास कार्य इसी सोच का परिणाम हैं और सरकार प्रदेश को विकसित राज्य तथा आगरा को आधुनिक, औद्योगिक और पर्यटन की दृष्टि से अग्रणी शहर बनाने के संकल्प के साथ लगातार आगे बढ़ रही है.
सीएम योगी बच्चों को अपने हाथों से खिलाना निवाला
<h3 style=”text-align: justify;”>बच्चों को अपने हाथों से सीएम ने खिलाया निवाला
<p style=”text-align: justify;”>कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी स्टॉलों का निरीक्षण किया और कई नन्हे बच्चों को गोद में लेकर स्नेह जताया. उन्होंने बच्चों को अपने हाथों से पहला निवाला भी खिलाया. इस दौरान एक मासूम बच्चा मुख्यमंत्री की गोद से अपनी मां के पास वापस जाने को तैयार नहीं हुआ, जिसका यह भावुक पल लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया. 
<p style=”text-align: justify;”>वहीं, दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री खंदारी परिसर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा सुविधा योजना का शुभारंभ करेंगे. इस योजना के तहत प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग से जुड़े 1.28 लाख से अधिक शिक्षकों एवं कर्मचारियों तथा उनके आश्रित परिवारों को ₹5 लाख तक की मुफ्त कैशलेस उपचार सुविधा उपलब्ध होगी. लाभार्थी सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में बिना नकद भुगतान के इलाज करा सकेंगे. यह योजना शिक्षकों और कर्मचारियों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है.
<p style=”text-align: justify;”>यूपी पुलिस के एनकाउंटर में 50000 का इनामी बदमाश विपुल उर्फ ‘खूनी’ ढेर, 38 से अधिक मुकदमों का था आरोपी
Source
Author
Follow Me
Other Articles
Previous
Next
कारगिल विजय दिवस पर CM योगी ने वीर शहीदों को किया नमन, बोले- शौर्य और बलिदान रहेगा अमर
No Comment! Be the first one.
Leave a Reply Cancel reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Recent Posts
  • लखनऊ में अपना घर खरीदने का सुनहरा मौका, LDA ने दे रहा बंपर ऑफर, फ्लैट्स पर मिल रही है सीधी छूट
  • कोडीन कफ सिरप की तस्करी, ₹30000000 की 250 पेटी संग 4 तस्कर गिरफ्तार, फर्जी बिलों से काला कारोबार
  • वृंदावन में 84 नक्काशीदार स्तंभों वाला 'कान्हा भक्ति स्तंभ मार्ग', सीएम योगी ने किया भव्य लोकार्पण
  • Krishna Janmashtami: ये मथुरा नहीं, बल्कि भक्ति धाम मनगढ़ है, जन्माष्टमी पर 10 लाख भक्तों के लिए सजकर तैयार
  • 'हथवा झनझनात ह, मूड पिरात ह…' साउथ इंडियन डॉक्टर का ठेठ अवधी अंदाज, देख चकरा जाएंगे आप
Recent Comments
No comments to show.
Archives
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
Categories
  • National
Copyright 2026 — lokmatdaily.in. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme