चलती ट्रेन से अचानक बरसने लगे 500-500 के नोट, बटोरने के लिए दौड़े लोग
गोरखपुर के पीपीगंज रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन से अचानक 500-500 रुपये के नोट उड़ने लगे। नोट हवा में उड़ते देख लोगों को कुछ देर के लिए यकीन ही नहीं हुआ कि उनकी आंखों के सामने क्या हो रहा है। वहीं, स्टेशन पर मौजूद लोगों में रुपये बटोरने की होड़ मच गई।