Skip to content

Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
• https://www.facebook.com/
• https://twitter.com/
• https://t.me/
• https://www.instagram.com/
• https://youtube.com/
lokmatdaily.in lokmatdaily.in lokmatdaily.in
lokmatdaily.in lokmatdaily.in lokmatdaily.in
• Home
• Home
Subscribe
Close

Search

National

'चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव बड़ी मछली', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर हिंदू धर्म सेना का दावा

By
July 13, 2026 2 Min Read
0

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच जारी है, वहीं दूसरी तरफ इस मामले में बयानबाजी का दौर जारी है. हिंदू धर्म सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष दुबे ने राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा बयान दिया है, संतोष दुबे ने अपने बयान में चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव को घोटाले से जुड़ी मछली बताया है.

मीडिया को दिए बयान में हिंदू धर्म सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष दुबे ने कहा, "मैं चोरी के सबूतों वाली यह फाइल एसआईटी को सौंपने जा रहा हूं, इसमें सभी की कुंडली है. एक बड़ी फाइल भी उन्हें या मुख्यमंत्री को सौंपी जाएगी और सार्वजनिक की जाएगी." हिंदू धर्म सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष दुबे ने स्पष्ट किया है कि किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा, उन्हें जेल जाना होगा.

ललिता गौतम हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने रोका, टोल पर हंगामा

’चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव बड़ी मछली'

हिंदू धर्म सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष दुबे ने कहा कि पहले हमने 40 साल तक संघर्ष किया; हम फिर से संघर्ष करेंगे. संतोष दुबे ने चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव बड़ी मछली बताया है. उन्होंने भरोसा जताया है कि, "मुझे विश्वास है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्रवाई करेंगे, न्याय मिलता है, भले ही इसमें समय लगे."

एसआईटी को सौंपी गई चंदा चोरी के सबूतों वाली फाइल

हिंदू धर्म सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष दुबे ने कहा कि, वह राम मंदिर के चंदे में कथित चोरी के मामले की जांच कर रही एसआईटी के सामने पेश हुए.  हिंदू धर्म सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष दुबे ने राम मंदिर के चंदे में कथित चोरी से संबंधित सबूतों वाली फाइल नगर निगम आयुक्त को सौंप दी है.

हिंदू धर्म सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष दुबे ने कहा है कि मुझसे कहा गया है कि भरोसा रखिए, न्याय होगा. संतोष दुबे ने आगे कहा है कि अगर न्याय नहीं होगा तो हम तैयार हैं, हम पीछा छोड़ने वाले नहीं हैं. उन्होंने कहा कि, यह इस युद्ध का विराम नहीं है, सिर्फ विश्राम है. उन्होंने एसआईटी को फाइल सौंपने को यज्ञ में आहूती डालना बताया है.

’कर्म पर अधिकार, फल देना ईश्वर का काम'

उन्होंने अपने बयान के आखिरी में गीता के श्लोक, कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन. मा कर्मफलहेतुर्भूर्मा ते सङ्गोऽस्त्वकर्मणि’ के साथ कहा कि हमारा अधिकार सिर्फ कर्म पर है, फल देना ईश्वर का काम है.

’मुनाफाखोरी का नया नाम है एथेनॉल…जंग और जंक की बढ़ी समस्या’, अखिलेश यादव का सरकार पर निशाना

Source

Author

Follow Me
Other Articles
Previous

गाजियाबाद में हॉर्न बजाने पर आरोपी ने गोली मारकर की हत्या, पुलिस के पैरों में गिरकर मांगा न्याय

Next

UP में सड़क कनेक्टिवीटी होगी बेहतर, वर्ल्ड क्लास सड़क विकसित करना हमारी प्राथमिकता- नितिन गडकरी

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

• किसानों के लिए UP सरकार का तोहफा, इस एक योजना से बदल जाएगी जिंदगी, मिलेगी 90 प्रतिशत सब्सिडी
• Ganga Expressway: 'टोल टैक्स दो, फ्री में तैराकी करो…' बाढ़ में डूबा गंगा-एक्सप्रेसवे का हिस्सा, लोगों ने लिए मजे
• न बिजली का तामझाम, न रिमोट…खुद-ब-खुद हिलती-डुलती हैं भगवान कृष्ण और कंस की मूर्तियां, उंगली पर घूमता सुदर्शन चक्र
• DM ऑफिस परिसर में मौजूद मस्जिद तोड़ा जाएगा, ₹65000000 का जुर्माना बरकरार, कोर्ट का फैसला
• 'योगी राज में हम सुरक्षित, सपा सरकार में झूठे केस लादकर बनाया जाता था गुंडा', सहारनपुर में RLD की स्वाभिमान रैली में बोले मुस्लिम

Recent Comments

No comments to show.

Archives

• September 2026
• August 2026
• July 2026
• June 2026

Categories

• National
Copyright 2026 — lokmatdaily.in. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme