ग्रेटर नोएडा में बनेगा UP का पहला डबल डेकर रोड, यहां से निकलेगा रूट; 2 जिलों को फायदा
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने गुरुवार को हुई 144वीं बोर्ड मीटिंग में डबल-डेकर एलिवेटेड कॉरिडोर बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। इस रोड के बनने से नोएडा एक्सटेंशन के शाहबेरी और गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक इलाके के बीच आने-जाने वाले हजारों लोगों को बिना रुकावट सफर करने में मदद मिलेगी।