ग्रेटर नोएडा में पानी से भरे गड्ढे में डूबा 6 साल का बच्चा, लोगों ने प्राधिकरण पर उठाए सवाल
<p style=”text-align: justify;”>ग्रेटर नोएडा में एक और मासूम की जिंदगी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की कथित लापरवाही की भेंट चढ़ गई. नॉलेज पार्क क्षेत्र स्थित कलाधाम सोसायटी के पास ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर से बोरिंग के लिए खोदे गए करीब 15 फीट गहरे गड्ढे में भरे पानी में डूबने से छह वर्षीय बच्चे की मौत हो गई. आरोप है कि गड्ढे के चारों ओर न तो बैरिकेडिंग की गई थी और न ही किसी प्रकार का चेतावनी बोर्ड लगाया गया था. हादसे के बाद एक बार फिर प्राधिकरण की सुरक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में है.
<p style=”text-align: justify;”>मिली जानकारी के अनुसार, घटना नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र में स्थित कलाधाम सोसायटी के पास हुई. ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर से बोरिंग के लिए खोदे गए करीब 15 फीट गहरे गड्ढे में भरे पानी में डूबने से केंद्रीय विद्यालय के उप प्रधानाचार्य सीवान यादव के छह वर्षीय बेटे की मौत हो गई. आरोप है कि गड्ढे के चारों ओर न तो बैरिकेडिंग की गई थी और न ही किसी प्रकार का चेतावनी बोर्ड लगाया गया था.
<p style=”text-align: justify;”>तेज प्रताप यादव को भेजा पटना के बेऊर जेल, NEET मामले में प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़ का है आरोप
<h3 style=”text-align: justify;”>घटना के लिए प्राधिकरण को ठहराया जिम्मेदार
<p style=”text-align: justify;”>वहीं, बच्चे की मौत के लिए स्थानीय लोगों ने इसके लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को जिम्मेदार ठहराया है, स्थानीय लोगों का कहना है कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की लापरवाही के चलते एक मासूम बच्चे की मौत हो गई. स्थानीय लोगों कहा कि, जहां गड्ढा बना हुआ था, वहां पर कोई भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे.
<h3 style=”text-align: justify;”>खेलते वक्त गहरे गड्ढे में गिरा मासूम
<p style=”text-align: justify;”>स्थानीय लोगों के अनुसार, बच्चा अन्य बच्चों के साथ कलाधाम सोसायटी के पास खेल रहा था. इसी दौरान वह पानी से भरे गहरे गड्ढे के पास पहुंच गया और अचानक उसमें गिर गया. बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला. आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.
<h3 style=”text-align: justify;”>दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई- एसडीएम
<p style=”text-align: justify;”>वहीं, इस घटना को लेकर एसडीएम सदर आशुतोष गुप्ता से घटनास्थल पर जानकारी ली. उन्होंने साफ बताया कि अभी यह जानकारी मिली है कि सोसायटी में पानी की पाइपलाइन के लिए यह गड्ढा खोदा गया था. एसडीएम ने कहा कि इस मामले में जिसकी भी लापरवाही होगी, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
<p style=”text-align: justify;”>’शिवभक्तों को न हो असुविधा’, उत्तराखंड ADG ने की कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा