ग्राउंड रिपोर्ट: भीगती दवाइयां, फर्श पर पानी, 7 साल से जर्जर है मऊ का खुरहट अस्पताल, डर के साए में रहते डॉक्टर
Mau News: एक तरफ प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने के लिए बजट का मुंह खोले हुए है, तो वहीं जमीनी स्तर पर सिस्टम की लापरवाही मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रही है. उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के खुरहट स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का हाल यह है कि अस्पताल खुद ‘वेंटिलेटर’ पर नजर आता है. कैबिनेट मंत्री द्वारा गोद लिए गए ब्लॉक का यह अस्पताल 2019 में ही जर्जर घोषित हो चुका है, लेकिन आज भी यहां डॉक्टर जान हथेली पर रखकर मरीजों को देखने और तीमारदार खौफ के साए में इलाज कराने को मजबूर हैं.