ग्राउंड रिपोर्ट बरेली: ऐतिहासिक किला नदी का तांडव, 8 दिनों से घरों में भरा काला पानी, पलायन को मजबूर लोग
बारिश के बाद उफान पर आई बरेली की ऐतिहासिक किला नदी अब आसपास की आबादी के लिए बड़ी आफत बन चुकी है. कभी 1537 के रोहिल्ला काल और ऐतिहासिक किले की पहचान रही यह नदी आज शहर के सीवर और कचरे के चलते काले नाले में तब्दील हो चुकी है, जिसका जहरीला पानी लोगों के घरों, कमरों और चारपाइयों तक जा पहुंचा है. पिछले आठ दिनों से नारकीय हालात झेल रहे लोग पलायन करने को मजबूर हैं, वहीं नदी के तेज बहाव और कटान से मकानों के धंसने का खतरा मंडरा रहा है.