गोरखपुर-कसया रूट पर दौड़ी पूर्वांचल की पहली इलेक्ट्रिक AC डबल डेकर बस, साधारण बस से 6 फीसदी अधिक किराया, पर्यटकों को फायदा
गोरखपुर-कसया मार्ग पर पहली इलेक्ट्रिक एसी डबल डेकर बस शुरू हुई. यह गोरखपुर की पहली और प्रदेश की दूसरी डबल डेकर बस है. इससे पर्यटन और आम लोगों का सफर आसान होगा. इस बस के शुरू होने से न सिर्फ आम लोगों का सफर आसान होगा बल्कि कुशीनगर आने वाले देसी-विदेशी पर्यटकों को भी सीधा फायदा मिलेगा. परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह ने बताया कि बस का ट्रायल पूरा हो चुका है और इसे राप्तीनगर डिपो से संचालित किया जा रहा है. बस का रूट गोरखपुर से कसया, हाटा होते हुए तय किया गया है.