गेट पर ताला, अंदर छापेमारी और बाहर भागते दलाल… कानपुर RTO के 2 ARTO हुए सस्पेंड, जानें मामला
Kanpur RTO Bribery Case : कानपुर आरटीओ में बीते दिनों हुई पुलिस छापेमारी के बाद परिवहन विभाग में बड़ा एक्शन हुआ है. कार्यालय में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में गेट पर ताला लगाकर जांच की गई थी. इस दौरान कई अनियमितताएं सामने आईं और काम के बदले रिश्वतखोरी व अवैध वसूली से जुड़े सबूत भी मिले. मामले को गंभीरता से लेते हुए शासन ने 2 एआरटीओ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.