गाजीपुर के स्कूल में मिड-डे मील के पैसों में गड़बड़ी! प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप
<p style=”text-align: justify;”>गाजीपुर के सुभाष नगर स्थित कंपोजिट विद्यालय महाजन टोली में मिड-डे मील के खाते से धनराशि के कथित गलत इस्तेमाल का मामला सामने आया है. नगर पालिका के सभासद ने विद्यालय के प्रिंसिपल पर फर्जी हस्ताक्षर और मोहर के जरिए भुगतान करने का आरोप लगाया है. साथ ही प्रिंसिपल की पत्नी के खाते में मिड-डे मील के खाते से करीब एक लाख रुपये ट्रांसफर किए जाने का भी दावा किया गया है. शिकायत के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है.
<p style=”text-align: justify;”>मामला गाजीपुर के सुभाष नगर स्थित कंपोजिट विद्यालय महाजन टोली का है. नगर पालिका वार्ड नंबर-5 के सभासद शनि चौरसिया ने जिलाधिकारी और बेसिक शिक्षा अधिकारी को शिकायत देकर विद्यालय के मिड-डे मील खाते में वित्तीय अनियमितता की जांच कराने की मांग की है.
<p style=”text-align: justify;”><span style=”color: #e03e2d;”><a style=”color: #e03e2d;” title=”‘जब तक मुसलमान CM का ऐलान…’, अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना” href=”https://www.abplive.com/states/up-uk/maulana-sajid-rashidi-reaction-on-bsp-president-mayawati-remarks-comparing-samajwadi-party-to-a-chameleon-pda-3172441″ target=”_self”>’जब तक मुसलमान CM का ऐलान…’, अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
<p style=”text-align: justify;”>सभासद के मुताबिक वर्ष 2023 से 2026 के बीच मिड-डे मील के खाते से करीब 7 लाख रुपये की निकासी हुई. इस खाते में प्रिंसिपल के साथ वे सह-खातेदार हैं. उनका दावा है कि उन्होंने केवल दो बार 45 हजार और 9 हजार रुपये की निकासी के लिए चेक पर हस्ताक्षर किए थे. इसके बाद उनके संज्ञान के बिना अन्य भुगतान किए जाने का आरोप है.
<h3 style=”text-align: justify;”>चेक पर अलग वार्ड की मोहर और हस्ताक्षर पर उठे सवाल
<p style=”text-align: justify;”>शिकायतकर्ता का आरोप है कि बैंक से मिली भुगतान संबंधी जानकारी देखने पर कुछ चेकों पर विद्यालय के वार्ड से अलग वार्ड की मोहर और हस्ताक्षर में अंतर नजर आया. इसके बाद उन्होंने बैंक से खाते का स्टेटमेंट मांगा, हालांकि उन्हें स्टेटमेंट उपलब्ध नहीं कराया गया.
<p style=”text-align: justify;”>इसी दौरान कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई गई लेन-देन की जानकारी में दो भुगतान एक फर्म के बजाय रेनू सिंह नामक खाते में किए जाने की बात सामने आने का दावा किया गया.
<p style=”text-align: justify;”>सभासद के मुताबिक रेनू सिंह विद्यालय के प्रिंसिपल मनोज सिंह की पत्नी हैं और दोनों भुगतानों की कुल राशि करीब एक लाख रुपये बताई जा रही है. हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी.
<p style=”text-align: justify;”><span style=”color: #e03e2d;”><a style=”color: #e03e2d;” title=”मेरठ में कांवड़ियों पर CM ने की पुष्पवर्षा तो संगीत सोम बोले- ‘साफ संदेश है कि…'” href=”https://www.abplive.com/states/up-uk/yogi-adityanath-flower-shower-kanwariyas-meerut-bjp-leader-sangeet-som-statement-ann-3172445″ target=”_self”>मेरठ में कांवड़ियों पर CM ने की पुष्पवर्षा तो संगीत सोम बोले- ‘साफ संदेश है कि…'
<h3 style=”text-align: justify;”>एक सप्ताह में आएगी जांच रिपोर्ट
<p style=”text-align: justify;”>मामला संज्ञान में आने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने इसे गंभीरता से लेते हुए दो सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी है. विभाग के अधिकारियों के अनुसार कमेटी करीब एक सप्ताह में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी. रिपोर्ट के आधार पर यदि किसी स्तर पर वित्तीय अनियमितता सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.
<p style=”text-align: justify;”>बेसिक शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि मिड-डे मील की धनराशि का उपयोग निर्धारित नियमों के अनुसार ही किया जाना चाहिए और किसी व्यक्ति विशेष के निजी खाते में धनराशि ट्रांसफर किए जाने की अनुमति नहीं है. ऐसे में रेनू सिंह के खाते में धनराशि किस उद्देश्य से ट्रांसफर हुई, यह जांच का अहम बिंदु है.