Skip to content

Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
• https://www.facebook.com/
• https://twitter.com/
• https://t.me/
• https://www.instagram.com/
• https://youtube.com/
lokmatdaily.in lokmatdaily.in lokmatdaily.in
lokmatdaily.in lokmatdaily.in lokmatdaily.in
• Home
• Home
Subscribe
Close

Search

National

गाजियाबाद में सरकारी जमीन पर बनी अवैध दरगाह पर चला बुलडोजर, 500 पुलिसकर्मी रहे तैनात

By
July 5, 2026 2 Min Read
0

गाजियाबाद में एक बार फिर प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अवैध दरगाह पर बुलडोजर चलाया. यह कार्रवाई लोनी क्षेत्र में की गई, जहां सड़क पर बनी दरगाह को प्रशासन ने जेसीबी मशीनों की मदद से कुछ ही मिनटों में ध्वस्त कर दिया. अधिकारियों के अनुसार, पहले यहां एक मजार बनाई गई थी, जिसके बाद उसे घेरकर दरगाह बना दिया गया. बताया जा रहा है कि इस दरगाह के बराबर में ही यू टर्न था, जिसके चलते बड़ी संख्या में ट्रैफिक जाम भी लगता था.

दरगाह के ठीक बगल में यू-टर्न के लगा रहता था ट्रैफिक जाम

प्रशासन का कहना है कि दरगाह के ठीक बगल में एक यू-टर्न था, जहां से बड़ी संख्या में वाहन गुजरते थे. अतिक्रमण के कारण इस स्थान पर अक्सर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती थी. अधिकारियों का मानना है कि अवैध निर्माण हटने के बाद अब इस मार्ग पर यातायात सुचारु रहेगा और लोगों को जाम से राहत मिलेगी.

लोनी में तैनात ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आईएएस दीपक ने बताया कि यह दरगाह करीब 10 से 15 साल पहले बनाई गई थी. उनके अनुसार, जिस भूमि पर इसका निर्माण किया गया था, वह लोक निर्माण विभाग (PWD) की है. लगभग 50 वर्ग गज सरकारी जमीन पर कब्जा कर यह निर्माण किया गया था. प्रशासन ने बारिश के दौरान भी कार्रवाई जारी रखते हुए अवैध ढांचे को ध्वस्त कर दिया.

वाराणसी नगर निगम की नई पहल, सोलर पैनल पर लोगों को मिलेगी 10 प्रतिशत प्रॉपर्टी टैक्स पर छूट

प्रशासन ने दरगाह के आसपास सरकारी जमीन से हटाया अवैध अतिक्रमण

कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी. डीसीपी रूरल सुरेंद्र नाथ तिवारी स्वयं मौके पर मौजूद रहे. उनके साथ दो एसीपी, कई थाना प्रभारी और करीब 500 पुलिसकर्मी तैनात थे. प्रशासन ने दरगाह के आसपास सरकारी जमीन पर किए गए अन्य अवैध अतिक्रमणों को भी हटाया. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे.

लखनऊ में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने दे दिया जीत का मंत्र, सांसद-विधायकों को सीधा संदेश

Source

Author

Follow Me
Other Articles
Previous

'मतभेद और गुटबाजी से नेताओं को दूर…', मिशन-27 को लेकर नितिन नवीन और बीएल संतोष का खास मैसेज

Next

यूपी चुनाव को लेकर नितिन नवीन ने की एक दिन में 3 अहम बैठक, मिशन-27 को लेकर नेताओं के साथ मंथन

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

• बागपत: AK-47 जैसी राइफल के साथ युवकों की वायरल तस्वीरों से हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस
• अयोध्या से होगी चंपत राय की विदाई? राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में इन 3 नामों पर होगा विचार
• चंपत राय रहेंगे या जाएंगे? चढ़ावा चोरी विवाद के बीच श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट की आज अहम बैठक
• UP Weather Update: यूपी में उमस भरी गर्मी से मिली राहत, नोएडा से लखनऊ तक 58 जिलों में बारिश का अलर्ट
• यूपी सरकार का नया कीर्तिमान, 43 हजार से ज्यादा EV खरीदारों को मिली 210 करोड़ की सब्सिडी

Recent Comments

No comments to show.

Archives

• July 2026
• June 2026

Categories

• National
Copyright 2026 — lokmatdaily.in. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme