गांव पहुंचाने के बहाने महिला को कार में बिठाया, कोल्ड ड्रिंक में नशा देकर रेप
महिला को जब भी कहीं जाना होता था तो समीर को गाड़ी लेकर बुला लेती थी। 10 अगस्त को शाम छह बजे महिला अलीगढ़ स्थित रिश्तेदारी से अपने गांव जा रही थी। वह क्वार्सी चौराहे पर टेंपो का इंतजार कर रही थी। तभी समीर मिल गया। उसने गांव छोड़ने के बहाने महिला को कार में बिठा लिया। आरोप है कि रास्ते में रेप किया।