गजब: तीन घंटे की परीक्षा, एक मिनट में मूल्यांकन? BMC छात्रों ने आगरा विवि में किया हंगामा; बुलानी पड़ी पुलिस
बीएमसी छात्रों ने मूल्यांकन प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक कार्यालय का घेराव किया। छात्रों ने आरोप लगाया कि तीन घंटे में लिखी उत्तरपुस्तिकाओं का कथित तौर पर महज एक मिनट में मूल्यांकन किया गया।