गंगा को निर्मल करने का अनोखा तरीका, इंसान नहीं ये लाखों जलीय जीव बनाएंगे 'गंगाजल' को साफ!
Bijnor Ganga Cleaning: गंगा नदी को स्वच्छ और निर्मल बनाने के लिए उत्तर प्रदेश में एक अनोखी और प्राकृतिक पहल की जा रही है. अब मशीनों या इंसानों के बजाय लाखों मछलियां गंगा की सफाई करेंगी. मत्स्य पालन विभाग ‘रिवर रेंचिंग’ कार्यक्रम के तहत गंगा में रोहू, कतला और नैन जैसी देशी और शाकाहारी प्रजातियों के एक लाख बच्चे छोड़ने जा रहा है. ये शाकाहारी मछलियां नदी के खरपतवार को खाकर पानी को साफ करेंगी और जलीय जैव विविधता (बायोडायवर्सिटी) का संतुलन बनाए रखेंगी. पिछले कुछ सालों में गंगा में मांसाहारी मछलियों का दबदबा बढ़ गया था, जिसे कम करने और आहार श्रृंखला को सुधारने के लिए यह अहम कदम उठाया जा रहा है.