खुल गए कमाई के नए रास्ते! सतावर की खेती पर मिलेगी सरकारी मदद, कम लागत में होगा बंपर मुनाफा
Cultivation of Shatavari: शाहजहांपुर में अब किसान परंपरागत खेती के साथ शतावर जैसी औषधीय फसलों की खेती कर सकते हैं. ‘मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजना’ के तहत किसानों को सब्सिडी और तकनीकी मदद दी जा रही है. लाभ ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर मिलेगा. इच्छुक किसान अपने जरूरी कागजात के साथ dbt.uphorticulture.in पर या उद्यान विभाग कार्यालय जाकर तुरंत पंजीकरण कराएं.