खाद की आड़ में ओडिशा से UP पहुंचा ढाई कुंतल गांजा, मथुरा में ANTF ने तस्करों को दबोचा, करोड़ों का माल जब्त
Mathura News: यूपी के मथुरा में ओडिशा से आकर गांजा तस्करी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, यह गांजा ओडिशा से लाया गया था और उसकी सप्लाई आगरा और अलीगढ़ में होनी थी. लेकिन उससे पहले ही तस्करी के खेल का भांडाफोड़ पुलिस ने कर दिया.