खाद कम, पैदावार ज्यादा…कानपुर के वैज्ञानिकों ने खोजा दाल उगाने का ऐसा तरीका, इतनी तेज बढ़ेंगे पौधे
Kanpur News : कानपुर के भारतीय दलहन अनुसंधान संस्थान (IIPR) ऐसा तरीका लेकर आया है जो दलहनी फसलों की पैदावार 15 प्रतिशत तक बढ़ा सकता है. इसके लिए किसानों को कोई बड़ा अतिरिक्त खर्च भी नहीं करना होगा. IIPR निदेशक डॉ. जीपी दीक्षित ने लोकल 18 को बताया कि इस तकनीक पर वैज्ञानिक काफी पहले से काम कर रहे थे. देश में खाद की कमी और डीएपी के सीमित इस्तेमाल को देखते हुए इसे खेतों तक पहुंचाने की तैयारी है. आइये जानते हैं कि ये काम कैसे करेगा.