'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों…' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम
<p style=”text-align: justify;”>मुरादाबाद में कल्कि धाम के पीठाधीश्वर और पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने एक कार्यक्रम के दौरान कॉकरोच पार्टी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे देश को तोड़ने वाले विघटनकारी कॉकरोच न बनें तो अपने बच्चों को गुरुकुल में भेजना होगा. अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे कॉकरोच न बनें तो गुरुकुल मार्ग है और अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे कॉकरोच बनकर इस राष्ट्र की एकता को खंडित करने का काम करें तो कोई भी मार्ग खुला है, आपकी इच्छा है.
<p style=”text-align: justify;”>आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि कॉकरोच पार्टी के हुड़दंग को आंदोलन न कहें. इस हुड़दंग करने वालों को प्रधानमंत्री ने अपना बच्चा समझकर माफ कर दिया क्योंकि प्रधानमंत्री <a title=”नरेंद्र मोदी” href=”https://www.abplive.com/topic/narendra-modi” data-type=”interlinkingkeywords”>नरेंद्र मोदी में बुद्ध की करुणा, महावीर की अहिंसा और महात्मा गांधी के सत्य को आत्मसात करते हुए अपने और अपने माता-पिता को गाली देने वालों को माफ किया है. यह उनका विराट हृदय है. लेकिन देश की जनता कोकरोच पार्टी के इन देशद्रोहियों को कभी माफ नहीं करेगी.
<p style=”text-align: justify;”><span style=”color: #e03e2d;”><a style=”color: #e03e2d;” title=”पप्पू यादव पर हमले से भड़के अखिलेश यादव, कहा- BJP को पच नहीं रहा कि…” href=”https://www.abplive.com/states/up-uk/akhilesh-yadav-reaction-after-attack-on-pappu-yadav-3169418″ target=”_self”>पप्पू यादव पर हमले से भड़के अखिलेश यादव, कहा- BJP को पच नहीं रहा कि…
<h3 style=”text-align: justify;”>राहुल गांधी और पप्पू यादव पर भी साधा निशाना
<p style=”text-align: justify;”>आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा, “दिल्ली में एक नाट्य कला अकादमी है, नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा. जब से राहुल गांधी नेता विपक्ष बने हैं, तब से उनका इरादा देश की संसद को भी एक थिएटर बनाने का है.”
<p style=”text-align: justify;”>उन्होंने पप्पू यादव का नाम लेते हुए कहा, “मैं पप्पू यादव से आग्रह करना चाहता हूं कि अगर वह थिएटर में ही काम करना चाहते हैं तो अब नवरात्र में रामलीला शुरू होगी. वह रामलीला में कालनेमि का पाठ करें या रावण का पाठ करें, लेकिन सनातन का अपमान करने का काम न करें.”
<h3 style=”text-align: justify;”>मौलाना जर्जिस और ओवैसी पर भी टिप्पणी
<p style=”text-align: justify;”>मौलाना जर्जिस के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, “मैं मौलाना जर्जिस को मुसलमान नहीं मानता क्योंकि कोई भी मुसलमान दूसरे धर्मों का अपमान नहीं करता. अगर वह करता है तो वह मुसलमान नहीं है. इसलिए मौलाना जर्जिस को पहले इस्लाम की तालीम लेनी चाहिए. मैं भगवान से प्रार्थना करता हूँ कि भगवान मौलाना जर्जिस को माफी दें.”
<p style=”text-align: justify;”>वहीं, वंदे मातरम् पर असदुद्दीन ओवैसी के विरोध को लेकर उन्होंने कहा, “सच्चा मुसलमान दिन में पांच बार वंदे मातरम् करता है. ओवैसी जी को यह समझना चाहिए.”
<p style=”text-align: justify;”><span style=”color: #e03e2d;”><a style=”color: #e03e2d;” title=”Lucknow: इमामबाड़ा गुफरान मआब पर बवाल, आमने-सामने आए दो धर्मगुरु” href=”https://www.abplive.com/states/up-uk/lucknow-imambara-ghufran-maab-dispute-saif-abbas-allegations-kalbe-jawad-grave-allotment-ann-3169392″ target=”_self”>Lucknow: इमामबाड़ा गुफरान मआब पर बवाल, आमने-सामने आए दो धर्मगुरु
<h3 style=”text-align: justify;”>मंच पर मौजूद रहे कई प्रमुख लोग
<p style=”text-align: justify;”>आचार्य प्रमोद कृष्णम ने मुरादाबाद में जिस मंच से ये बयान दिए, उस दौरान मंच पर आध्यात्मिक गुरु सुधांशु महाराज और मुरादाबाद के जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया भी मौजूद थे. कार्यक्रम के दौरान दिए गए उनके इन बयानों को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है.