कैसे हुई 1 महीने में दूसरी बार मछलियों की मौत? कानपुर चिड़ियाघर जांच करने पहुंची विशेषज्ञों की टीम
Kanpur Zoo Fish Death: कानपुर चिड़ियाघर की झील में एक बार फिर बड़ी संख्या में मछलियों की मौत से हड़कंप मच गया है. पिछले एक महीने में यह दूसरी घटना है. शुरुआती जांच में तेज बारिश के बाद नालों के जरिए झील में पहुंचे गंदे पानी को इसकी वजह माना जा रहा है. इससे पानी में ऑक्सीजन की मात्रा कम होने की आशंका है. फिलहाल झील की सफाई के साथ ऑक्सीजन बढ़ाने के उपाय किए जा रहे हैं.