केशव बोले : प्रयागराज में जलभराव के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर होगी कार्रवाई, समस्या का होगा स्थायी समाधान
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रयागराज में जलभराव के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसी को बख्शा नहीं जाएगा। अधिकारियों की लापरवाही के चलते शहर की जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।