किसानों की चमकेगी किस्मत, बागवानी के लिए खाते में आएंगे लाखों रुपए, तुरंत ऐसे उठाएं फायदा
Shahjahanpur Agriculture News: शाहजहांपुर में किसानों की आय बढ़ाने के लिए ‘मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजना’ चलाई जा रही है. इसके तहत फलदार बागों, ड्रैगन फ्रूट, और कृषि यंत्रों पर भारी अनुदान दिया जा रहा है. साथ ही निशुल्क बीज, मचान विधि, और मशरूम उत्पादन पर भी आर्थिक सहायता उपलब्ध है. योजना का लाभ ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर मिलेगा.