किसने CJP प्रोटेस्ट केस में अक्षत त्रिपाठी को भेजा था 5 लाख का नोटिस? UP के DGP ने नाम बताकर लिया एक्शन
CJP Protest Notice Case : ग्रेटर नोएडा में SFI नेता अक्षत त्रिपाठी को 5 लाख रुपये के पर्सनल बॉन्ड का नोटिस दिया गया था. सुप्रीम कोर्ट ने इसे अपने 1 सितंबर के आदेश का उल्लंघन बताया था. बाद में नोटिस वापस ले लिया गया. मगर, इसके बाद नोटिस जारी करने वाले अधिकारी के नाम और पद को लेकर कोर्ट में कन्फ्यूजन हो गया. कभी एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट तो कभी डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट बताया गया. मगर, अब यूपी के डीजीपी कार्यालय ने साफ कर दिया है कि नोटिस किसने जारी किया था.