किताबों से आगे निकला AI… ग्रेटर नोएडा के छात्रों को मिला अत्याधुनिक रिसर्च प्लेटफॉर्म, स्टूडेंट सीख रहे AI का भविष्य
Greater Noida News: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और आधुनिक तकनीक की दुनिया में भारतीय छात्र अब केवल सिद्धांत नहीं, बल्कि सीधे सुपरकंप्यूटिंग की ताकत से भविष्य गढ़ रहे हैं. ग्रेटर नोएडा स्थित गलगोटियास विश्वविद्यालय ने अपने छात्रों और शोधकर्ताओं के लिए अत्याधुनिक सुपरकंप्यूटिंग रिसर्च सेंटर शुरू कर तकनीकी शिक्षा के मायने बदल दिए हैं. सुबह कोडिंग की एबीसीडी सीखने वाले छात्र अब सीधे एनवीडिया डीजीएक्स एच200 जैसे शक्तिशाली सुपरकंप्यूटर पर बड़े एआई मॉडल और जटिल रिसर्च प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं.