काशी विश्वनाथ, जगन्नाथ कॉरिडोर के बाद अब वाराणसी में तैयार हो रहा नया आध्यात्मिक ठिकाना, 125 फीट ऊंचे शिखर से बदलेगा शहर का नजारा… देखें फर्स्ट लुक
Iskcon Cultural Centre Varanasi: काशी में मंदिरों और आध्यात्मिक स्थलों की पहचान अब और भी भव्य होने वाली है. बाबा विश्वनाथ की नगरी में अब ISKCON का ऐसा बड़ा केंद्र तैयार हो रहा है, जिसका फर्स्ट लुक सामने आते ही इसकी भव्यता चर्चा में आ गई है. यहां एक ही जगह पर मंदिर से लेकर प्रवचन, प्रसाद, गेस्ट हाउस और डिजिटल लाइब्रेरी जैसी कई सुविधाएं मिलेंगी. खास बात यह है कि मंदिर का शिखर करीब 125 फीट ऊंचा होगा, जिसे शहर के कई प्रमुख हिस्सों से देखा जा सकेगा. आखिर कैसा दिखेगा काशी का यह नया आध्यात्मिक केंद्र और इसमें क्या-क्या खास होने वाला है, जानिए.