कार लोन वेरिफिकेशन से मना किया तो पिता-भाभी पर पिस्टल तानी, बेटी ने दी गोली मारने की धमकी
Ghaziabad Latest News: गाजियाबाद के साहिबाबाद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. कार लोन के वेरिफिकेशन से इनकार करना एक पिता को भारी पड़ गया. आरोप है कि नाराज बेटी ने पहले पिता और भाभी से गाली-गलौज और हाथापाई की, फिर करीब 25 मिनट बाद दोबारा घर पहुंची और पिस्टल तानकर दोनों को गोली मारने की धमकी दी.