कानपुर: सीजीएसटी की टीम ने शहर के होटल लैंडमार्क पर मारा छापा, दस्तावेज जब्त
कर चोरी की आशंका में मंगलवार को केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) की टीम ने सिविल लाइंस स्थित होटल लैंडमार्क में छापा मारा। टीम ने घंटों जांच पड़ताल की। अधिकारियों ने होटल से जुड़े वित्तीय लेनदेन और कर संबंधी रिकॉर्ड खंगाले।