कानपुर: रिटायर्ड बैंक कर्मी के यहां चोरी कर अलग-अलग रास्ते भागे चोर, 211 सीसीटीवी कैमरों में रिकार्ड हुई फुटेज
कल्याणपुर के सत्यम विहार में रिटायर्ड बैंककर्मी के घर से करीब पांच लाख के गहने और नकदी पर हाथ साफ कर चोर अलग अलग रास्ते निकल गए। यह जानकारी क्राइम ब्रांच और पुलिस की जांच में सामने आई।