कानपुर में सड़क हादसा: बाइक और ई-रिक्शे में जोरदार टक्कर, बालिका की मौत
किदवईनगर में वैदिक अस्पताल के पास शुक्रवार देर शाम ई-रिक्शा और बाइक की जोरदार टक्कर में ई-रिक्शा पलट गया। रिक्शे पर बैठ कर जा रही मान्या (9) गंभीर रूप से घायल हो गई। देर शाम उसने निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।