कानपुर प्लेन क्रैश: मलबे को किया जा रहा सुरक्षित, डीजीसीए और दिल्ली की विशेष टीम करेगी जांच
कानपुर विमान हादसे की जांच के लिए लखनऊ से डीजीसीए की टीम पहुंच गई है। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मलबे को सुरक्षित रखने की प्रक्रिया शुरू की। सुबह दिल्ली से दूसरी टीम भी जांच के लिए पहुंचेगी।