कानपुर: डीएम ने किया निरीक्षण, जरीब चौकी में दिसंबर तक यूटिलिटी शिफ्टिंग पूरा करने के निर्देश
कानपुर के व्यस्ततम चौराहों में शामिल जरीब चौकी पर रोज लगने वाले जाम से राहत की उम्मीद बढ़ गई है। रेलवे क्रॉसिंग और चौराहे के आसपास यातायात दबाव कम करने के लिए करीब 320 करोड़ रुपये की परियोजना पर काम शुरू हो चुका है।