कानपुर: जाजमऊ पुराने गंगापुल पर डायवर्जन लागू, तीन जगह लगाए गए बैरियर, तीन माह बंद रहेगा पुल
जाजमऊ पुराने गंगापुल (लखनऊ-कानपुर मार्ग) की बेयरिंग बदलने के लिए रविवार से डायवर्जन का ट्रायल शुरू हो गया। पहले दिन भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) अधिकारियों ने उन्नाव पुलिस के साथ मिलकर तीन स्थानों पर बैरियर लगाए।