कानपुर: चेक बाउंस के दोषी को दो साल कैद, 40.50 लाख रुपये जुर्माना
चेक बाउंस के दोषी को विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय घनश्याम पाठक ने दो साल कैद और 40.50 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माने की रकम से 50 हजार रुपये सरकारी खजाने में जमा करने होंगे बाकी रकम परिवादी को मिलेगी।