कांवड़ यात्रा की व्यवस्था से खुश कांवड़िये, CM योगी को PM बनाने की इच्छा
<p style=”text-align: justify;”>हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे कांवड़ियों के बीच इस बार आस्था के साथ-साथ भाईचारे और एकता की अनूठी तस्वीर भी देखने को मिली. शामली से गुजर रहे हरियाणा के 10 कांवड़िये एक जैसी कांवड़ लेकर यात्रा कर रहे हैं. उनका कहना है कि वे अलग-अलग बिरादरी से हैं, लेकिन बाबा भोलेनाथ की भक्ति ने उन्हें एक सूत्र में बांध दिया है. उन्होंने कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की और उन्हें पीएम बनाने की इच्छा जताई है.
<p style=”text-align: justify;”>सावन माह में हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर लाखों कांवड़िए उत्तर प्रदेश के शामली जनपद से होकर गुजर रहे हैं. इस दौरान अलग-अलग तरह की आकर्षक और अनोखी कांवड़ श्रद्धालुओं का ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं. इन्हीं के बीच हरियाणा के भिवानी से आए 10 कांवड़िए पीले और सफेद रंग की बिल्कुल एक जैसी कांवड़ लेकर यात्रा करते दिखाई दिए. उनकी यह अनूठी पहल राहगीरों और अन्य श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है.
<p style=”text-align: justify;”>मुजफ्फरनगर में कांवड़िये की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया भर्ती
<h3 style=”text-align: justify;”>कांवड़ियों ने खींचा लोगों का ध्यान
<p style=”text-align: justify;”>कांवड़ियों ने बताया कि वे अलग-अलग जातियों और बिरादरियों से हैं, लेकिन कांवड़ यात्रा पर निकलने से पहले सभी ने एक ही संकल्प लिया था कि इस बार सभी एक ही रंग और एक ही डिजाइन की कांवड़ लेकर बाबा भोलेनाथ के दरबार में जल अर्पित करेंगे. उनका कहना है कि यह संदेश समाज में भाईचारे, एकता और आपसी सौहार्द को मजबूत करने के लिए है.
<h3 style=”text-align: justify;”>कांवड़ियों ने की व्यवस्थाओं की सराहना
<p style=”text-align: justify;”>कांवड़ियों ने यह भी बताया कि उनके पिता और बड़े-बुजुर्ग पहले भी कई बार कांवड़ यात्रा कर चुके हैं. उनके अनुसार पहले यात्रा के दौरान सुविधाओं का काफी अभाव रहता था, लेकिन अब रास्तों पर रोशनी, सुरक्षा, पेयजल और पुलिस प्रशासन की व्यवस्थाएं पहले की तुलना में बेहतर हुई हैं. उनका कहना है कि लगभग हर किलोमीटर पर पानी की व्यवस्था है और पुलिसकर्मी भी लगातार यात्रियों की सहायता कर रहे हैं.
<h3 style=”text-align: justify;”>योगी आदित्यनाथ को पीएम बनाने की इच्छा
<p style=”text-align: justify;”>इसी दौरान कांवड़ियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यों की सराहना करते हुए उनके प्रति अपना समर्थन भी व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि वे आशा करते हैं कि भविष्य में <a title=”योगी आदित्यनाथ” href=”https://www.abplive.com/topic/yogi-adityanath” data-type=”interlinkingkeywords”>योगी आदित्यनाथ देश के प्रधानमंत्री बनें. हालांकि यह कांवड़ियों की व्यक्तिगत राजनीतिक राय है. फिलहाल, उनकी एक जैसी कांवड़ और अलग-अलग बिरादरियों के लोगों का एक साथ यात्रा करना कांवड़ यात्रा में भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश देता दिखाई दे रहा है.
<p style=”text-align: justify;”>राहुल गांधी, अवधेश प्रसाद और पप्पू यादव पर FIR, क्या बोलीं डिंपल यादव?