कांग्रेस ने भारत को बनाया नहीं, बांटा जरूर; मनुस्मृति पर राहुल के सवाल पर CM योगी का पलटवार
रायबरेली में सीएम योगी आदित्यनाथ ने राहुल गांधी के मनुस्मृति वाले बयान पर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस पर भारत के विभाजन, लोकतंत्र कमजोर करने और सेना से प्रमाण मांगने का आरोप लगाया। योगी ने कहा कि राहुल भारत की विरासत को कोसते हैं। मनुस्मृति पर उन्होंने अथर्ववेद और मत्स्य पुराण पढ़ने की सलाह दी।