कहां गए 10 करोड़ रुपये? प्रयागराज में घर से लेकर रेलवे ट्रैक तक एक ही बवाल, संगम नगरी में लोगों का जीना मुहाल
Prayagraj Rain Alert News: प्रयागराज में गंगा-यमुना का रौद्र रूप और उन्नाव में बाढ़ का बढ़ता कहर… बारिश ने जिंदगी को मुश्किल में डाल दिया है. कहीं घरों में कई फीट तक पानी घुस गया, तो कहीं सड़कें और रेलवे ट्रैक जलमग्न हो गए. प्रयागराज में गंगा रिवर फ्रंट तक पानी पहुंच गया और एक कार नदी में समा गई, जबकि उन्नाव में भी बाढ़ का पानी लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है. पानी बढ़ता जा रहा है और इसके साथ लोगों की चिंता भी गहराती जा रही है.