करोड़ों का फ्लैट, फिर भी सिर पर मंडरा रहा खतरा… नोएडा की हाईराइज सोसाइटियों में क्यों फैली दहशत?
Noida News: नोएडा की हाईराइज सोसाइटियों में लाखों-करोड़ों रुपये खर्च कर फ्लैट खरीदने वाले लोगों के सामने अब सुरक्षा का सवाल खड़ा हो गया है. हाल के महीनों में अलग-अलग सोसाइटियों में छत, बालकनी और दीवारों से प्लास्टर या सीमेंट के हिस्से गिरने की घटनाएं सामने आई हैं.