करोड़पति ससुर का कत्ल: 3 माह, 300 बार बात और चैट, कत्ल से एक दिन पहले खरीदा नया सिम; बहू की कहानी में ट्विस्ट
कानपुर के रतन ऑर्बिट निवासी दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में पुलिस की जांच में रोज नए खुलासे सामने आ रहे हैं। हत्याकांड से एक दिन पहले सुपारी किलर विशाल गौतम के नाम पर नया सिम एक्टिवेट होने की जानकारी मिली है।