कमिश्नर दुर्गा शक्ति नागपाल ने जज शबीना खान को कब फोन कर क्या-क्या कहा? संस्कार पर सवाल से लेकर केस ट्रांसफर की धमकी तक
Judge Shabina Khan VS IAS Durga Shakti Nagpal : यह पूरा विवाद ज्योति विद्या मंदिर स्कूल और गोंडा नगर पालिका परिषद के बीच 1997 से चल रहे भूमि विवाद को लेकर हुआ है. विवादित जमीन नजूल भूमि से जुड़ी है और सरकारी पक्ष के अनुसार इसका इस्तेमाल सरकारी भवन और अन्य सरकारी मकसद के लिए होना था. स्कूल की ओर से वहां भवन बनाए जाने के बाद मामला अदालत पहुंचा और करीब तीन दशक से लंबित है. आखिर जज ने अपने शिकायती लैटर में कमिश्नर दुर्गा शक्ति नागपाल के लिए क्या-क्या कहा है, आइये जानते हैं..