कमरा नंबर 13, शराब पार्टी और असम की महक… नोएडा से 1,300 KM दूर जेल में बंद मिला आरोपी, 5 बोतल शराब ने खोला नया राज
Noida Assam Girl Murder Case Update : नोएडा के बरौला में एक किराए की बिल्डिंग में युवती महक की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. 7-8 अगस्त की रात महक को अपने दोस्त रमन राज के साथ देखा गया था, लेकिन अगली सुबह उसी के कमरे में उसकी लाश मिली और रमन गायब था. नोएडा से फरार हुआ रमन करीब 1300 किलोमीटर दूर बिहार के कटिहार में मिला.