कभी हाथ पानी में डालता, कभी बेबस निगाहों से देखता, जब डिलीवरी ब्वॉय का 45000 वाला फोन पानी में गिर गया
Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर शहर के शिव चौक पर उस वक्त लोग भावुक हो गए. जब एक डिलीवरी ब्वॉय का फोन पानी में गिर गया. वह बदहवास होकर बार-बार पानी में हाथ डालता और फोन ढूंढता फिर रोने लगता.