एक ही परिवार से उठे चार जनाजे; बारावफात पर पसरा मातम, अंतिम यात्रा में हजारों की भीड़
बलरामपुर में तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से कार सवार मौलाना मोहम्मद शरीफ (50), पत्नी तबस्सुम बानो (45), बेटे उजैम (22) और बेटी रुश्दा (14) की मौत हो गई। सात वर्षीय बेटी हुदा गंभीर घायल है। परिवार बच्चों की पढ़ाई और बेटी के इलाज के लिए लखनऊ जा रहा था। एक ही परिवार से चार जनाजे एक साथ उठे।